फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health contract workers sitting on dharna, vaccination affected

धरने पर बैठे स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी, टीकाकरण हुआ प्रभावित

Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health contract workers sitting on dharna, vaccination affected
मुजफ्फरनगर के सीएमओ कार्यालय पर धरना देते संविदा कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर हड़ताल कर दी है। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सेवा बंद कर सीएमओ कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शाखा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सचिन जैन ने कहा कि हम लोग अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। जब तक प्रदेश सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेंगी हम हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग एक हजार संविदा कर्मचारी है, जो कि बेहद कम वेतन पर अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं। जनपद सहित अन्य जिलों में यह कार्य बहिष्कार हड़ताल चल रही है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. संजीव लांबा, डिप्लोमा फार्मेसी संरक्षक केसी राय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के महामंत्री शारदा मिश्रा, लैब टेक्नीशियन संघ के अध्यक्ष शोराज सिंह ने अपना समर्थन दिया है।
विज्ञापन

जनपद में कोविड-19 जैसी महामारी में भी एनएचएम संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी अग्रणी भूमिका को निभाते हुए आपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर जनसमुदाय की सेवा और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। धरने में विपिन कुमार, अनुज सक्सेना, डॉ. संजीव सैनी, डॉ. राहुल, डॉ. अनिल कौशिक, डॉ. देवेंद्र, डॉ. सुदेश, एहतेशाम, कमल कुमार, अश्वनी कुमार, निर्मला आशा, रेणु, ममता, सपना, मीनाक्षी, रूबी, मोहित, रवि कुमार, तरुण शर्मा, देवेंद्र कुमार, सलीम अहमद, शशांक त्यागी, मणिकांत त्यागी, मोनिका एएनएम, प्रियंका शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed