फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   HCP dies in accident

हादसे में घायल एचसीपी की मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
HCP dies in accident
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर बागोवाली कट के पास एक हफ्ते पूर्व हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सुरेशचंद्र तोमर की उपचार के दौरान मौत हो गई है। एचसीपी की मौत से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के गांव दथेड़ी निवासी सुरेशचंद्र तोमर पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल थे। जनपद में वे डायल-112 की पीआरवी-2201 पर तैनात थे। 11 नवंबर की रात पीआरवी-2201 हाईवे पर बागोवाली कट पर खड़ी थी। इसी दौरान हरिद्वार की तरफ से आई तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पीआरवी में टक्कर मार दी थी। हादसे में एचसीपी सुरेशचंद्र के साथ ही पीआरवी में मौजूद एक कांस्टेबल व होमगार्ड चालक सुनील भी घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल सुरेशचंद्र को मेरठ रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने हादसे के आरोपी फॉर्च्यूनर चालक आदित्यनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घायल एचसीपी सुरेशचंद्र तोमर का तभी से मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। घायल एचसीपी की उपचार के दौरान मौत की सूचना से पुलिस विभाग में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed