फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Have given housing, now there is neither electricity nor water

बसेरे के इंतजार में पथराई आंखें

Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Have given housing, now there is neither electricity nor water
मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड स्थित पीएम आवास। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आवास तो दे दिए, अभी न बिजली है, न पानी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता की पीएम आवास योजना यहां मकान आवंटन के बाद भी अधर में लटकी है। योजना का शुभारंभ हुए चार साल हो चुके हैं, लेकिन यहां अभी भी बिजली, पानी और सड़क तक नहीं है। मंत्रियों से लेकर अफसर तक आदेश और निर्देश जारी कर रहे हैं, धरातल पर रिजल्ट शून्य है। आवास को लेकर आवंटियों की आंखें पथरा गई हैं।
प्रदेश के कैबिनेट और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने एक नवंबर 2018 को यहां मेरठ रोड पर पीएम आवास योजना का शुभारंभ किया था। उस समय यह दावा किया गया था कि दो वर्षों में सभी 224 आवास बनकर तैयार हो जाएंगे। चार साल बीत चुके हैं, आवासों का ढांचा तो तैयार खड़ा है, लेकिन बुनियादी सुविधा सड़क, पार्क, बिजली, पानी आज तक नहीं है।
विज्ञापन

सरकार के दबाव में अफसरों ने एक वर्ष पूर्व आवासों का आवंटन भी कर दिया। राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने खुद मकानों की चाबी का वितरण किया। डीएम सीबी सिंह का कहना है कि बिजली और पानी के लिए शासन से अलग से पैसा आना था वह नहीं आ पाया, अब एमडीए से ही दो करोड़ जारी किया गया है। प्रयास है कि जल्द ही योजना को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 करोड़ में तैयार हुए हैं आवास
मेरठ रोड पर एमडीए के सामने ही बने 224 आवासों पर सरकार का 11 करोड़ का खर्च आया है। अब बिजली के कार्य का टेंडर अलग से 56 लाख रुपये में दिया गया है। पानी की टंकी का टेंडर यहां 91 लाख रुपये का हुआ है।
पानी की टंकी में लगेंगे चार माह
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद का कहना है कि बिजली और पानी के लिए टेंडर छोड़ दिया गया है। बिजली का काम तो एक माह में हो सकता है, लेकिन पानी का ओवरहैंड टैंक बनाने में चार माह का समय लग सकता है, हमने तीन माह में पूरा करने के लिए कहा है।
आवास के लिए बैंक से लिया ऋण
पीएम आवास उन्हीं लोगों को वितरित किए गए है, जिन्होंने इस योजना में आवेदन किया था और उनके पास मकान के लिए जमीन नहीं थी। पीएम आवास की कीमत साढे़ चार लाख रहेगी। इस योजना में ढाई लाख रुपये लाभार्थी को पीएम आवास योजना में मिलेंगे और दो लाख का ऋण उसे बैंक देगा जो वह एमडीए में जमा करेगा। जिन आवंटियों ने बैंक से ऋण लिया है उन्हें किश्त देनी पड़ रही है और मकान मिला नहीं है।

हमने डीएम को पत्र लिखा था: कपिल
प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि पीएम आवास का कार्य पूरा नहीं होने और आवंटियों को मकान नहीं मिलने पर डीएम को पत्र लिखा था। पत्र में सड़क, पानी, बिजली की व्यवस्था के लिए कहा था। जिन लोगों का आवास मिले हैं वह बार-बार पूछ रहे हैं।

मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड पर लगा पीएम आवास शिलान्यास का बोर्ड ।

मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड पर लगा पीएम आवास शिलान्यास का बोर्ड ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड पर लगा पीएम आवास शिलान्यास का बोर्ड ।

मुजफ्फरनगर के मेरठ रोड पर लगा पीएम आवास शिलान्यास का बोर्ड ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed