{"_id":"628bd0039b7eb61ce3216e37","slug":"hate-dealers-should-take-a-lesson-from-sri-lanka-s-devastation-madani-devband-news-mrt5898461193","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका की तबाही से सबक लें नफरत के सौदागर: मदनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने देश की वर्तमान परिस्थितियों का हवाला देते हुए कहा कि नफरत से देश तबाह हो जाएगा। पड़ोसी देश श्रीलंका को नफरत की राजनीति ने ही तबाह किया है। नफरत के सौदागरों को श्रीलंका से सबक लेना चाहिए। मौलाना मदनी ने स्पष्ट किया कि हम यह बातें केवल इसलिए कह रहे हैं कि हमें अपने देश से मोहब्बत है और हम इसे फलते-फूलते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को जारी बयान में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि देश को प्यार-मोहब्बत की ताकत से ही आजाद कराया गया था। आजादी के मतवालों ने जगह-जगह इसके लिए अपना खून पानी की तरह बहा दिया था। आजादी के लिए बहने वाला यह खून केवल हिंदू का नहीं था, केवल मुसलमान का नहीं था बल्कि यह दोनों का था। उन्होंने कहा कि हम अपने साथ उसी पुराने इतिहास को लेकर चलते हैं, जब तक जिंदा हैं चलते रहेंगे। मदनी ने कहा कि नफरत की राजनीति को नफरत से नहीं मिटाया जा सकता, बल्कि उसे प्यार-मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है। धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार की हिंसा स्वीकार्य नहीं हो सकती। कोई भी धर्म हो वह मानवता, सहिष्णुता और प्रेम का संदेश देता है, इसलिए जो लोग इसका प्रयोग नफरत और हिंसा के लिए करते हैं वह अपने धर्म के सच्चे अनुयायी नहीं हो सकते हैं। मौलाना अरशद मदनी ने यह भी कहा कि देश की वर्तमान स्थिति बहुत चिंताजनक हैं, आज पूरे देश चाहे वो असम हो, उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, दिल्ली हो या फिर मध्य प्रदेश हो हर जगह धार्मिक कट्टरता और नफरत का खेल जारी है। स्थिति अति विस्फोटक बना दी गई है। कुछ लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए हिंदू-मुस्लिमों को आपस में लड़ा रहे हैं। मौलाना मदनी ने सभी हालातों को लेकर देश की मीडिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।