फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harsh of Budhana said that the ever-increasing danger

बढ़ रहे हैं धमाके, मैं स्वदेश लौटना चाहता हूं...

Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Harsh of Budhana said that the ever-increasing danger
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला मंडी उत्तरी दक्षिणी निवासी मेडिकल व्यवसायी अनुज गोयल का 22 वर्षीय पुत्र हर्ष यूक्रेन के इवानो शहर में है। छात्र ने बताया कि बार-बार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, वह स्वदेश लौटना चाहता है। वहीं परिवार में माता अलका, भाई आकर्ष और बहन मुस्कान लगातार हर्ष का हौसला बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

हर्ष के पिता अनुज गोयल ने बताया कि बेटा सात अक्तूबर को पढ़ाई करने के लिए गया था। जून में परीक्षा के बाद वापस आना था, लेकिन युद्ध शुरू हो गया। बेटा अपने अपार्टमेंट में पूरी तरह सुरक्षित है। इवानो का एयरपोर्ट ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि हमले की स्थिति में खतरे का सायरन बजते ही उन्हें बंकरों में जाना है।
विज्ञापन

हर्ष ने बताया कि परिजन लगातार संपर्क में हैं और उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। धमाकों की आवाज लगातार आ रही है। यहां पर फोन का नेटवर्क कभी भी जा सकता है। उनके कुछ साथी आसपास के बंकरों में चले गए हैं। उनसे किसी भी तरह से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। हर्ष का कहना है कि वह अब स्वदेश लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed