फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harsh Mr and Rashi were elected Miss Sparky

हर्ष मिस्टर और राशि मिस स्पार्की चुने गए

Fri, 17 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Harsh Mr and Rashi were elected Miss Sparky
श्रीराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के व्यवसाय प्रबंधन संकाय में गेट टू गेदर पार्टी हुई। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छात्र हर्ष सैनी को मिस्टर स्पार्की और छात्रा राशि मलिक को मिस स्पार्की के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

उद्घाटन श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुभारंभ गणेश वंदना से किया। किशन कुमार ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। मोनिश और तनीषा ने गाने सुनाए। छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। पुशअप चैलेंज, चम्मच में नींबू रखकर दौड़ लगाना, गुब्बारे फुलाकर फोड़ने, लड़कों द्वारा साड़ी बांधना और रैंप वॉक की प्रतियोगिताएं कराई गईं।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अर्पित, अक्षय, हर्ष, तनु, खुशी विजेता रहे। संचालन मोनिश अब्बासी, राशि मलिक, हर्ष सैनी व रिया गोयल ने किया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया तथा टीम वर्क पर जोर देते हुए एकता का संदेश दिया। संस्था चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीबीए की महत्ता को विद्यार्थियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर बल देते हुए कहा कि उत्तम चरित्र का व्यक्ति समाज एवं राष्ट्र के लिए स्तंभ का कार्य करता है। विभागाध्यक्ष विवेक त्यागी ने अतिथियों का आभार जताया। मौके पर डॉ. पंकज शर्मा, हिमांशु वर्मा, पंकज, श्रुति धीमान, शिवानी शर्मा, विकास कुमार, अंकुश रावल, पूजा पाल, हंसिका जैन, निशि ठाकुर, अमीषा गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed