फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harsh Laxmi House first in 400m race

400 मीटर रेस में हर्ष लक्ष्मी हाउस प्रथम

Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Harsh Laxmi House first in 400m race
भोपा। भोपा-जट मुझेड़ा मार्ग स्थित न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष विनय कुमार अध्यक्ष, केके आनंद, दुष्यंत कुमार, प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 400 मीटर रेस में हर्ष लक्ष्मी हाउस प्रथम रहा।
विज्ञापन

संस्था के चारों सदनों ने उत्साह से पूर्ण मार्चपास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों मे रमशा, छवि, गुंजन ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। बालक वर्ग रेस में काशिफ भाभा हाउस ने और बालिका वर्ग में वंशिका पटेल हाउस ने बाजा मारी। सीनियर वर्ग में 400 मीटर रेस में हर्ष लक्ष्मी हाउस प्रथम व वासु पटेल हाउस द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंशिका व मानसी लक्ष्मी हाउस प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो में लक्ष्मी हाउस व पटेल हाउस ने बाजी मारी। कबड्डी में भाभा हाउस विजेता रहा। खुशी, सुहाना, साँची, तूलिका, आराध्या, वंशिका, पल्लवी, सृष्टि, हंसी, शगुन, अंशिका, अक्षी, सानिया आदि ने कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। विजय शंकर, पंकज, कपिल देव, जितेंद्र, रीना, मीना, नीलू, विनीता, शंकर कुमार, मोनू धीमान, अंशिका राना, यश धीमान आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed