{"_id":"5f9c75bb8ebc3e9bb925a068","slug":"harsh-firing-was-done-with-a-pistol-of-a-military-man-muzaffarnagar-news-mrt5087379146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के जवान की पिस्टल से हुई थी हर्ष फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के जवान की पिस्टल से हुई थी हर्ष फायरिंग
विज्ञापन
सैन्यकर्मी की पिस्टल से हुई थी हर्ष फायरिंग
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग सैन्यकर्मी की पिस्टल से की गई थी।
25 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव नूरनगर में एक वर्ग के यहां शादी समारोह था, जिसमें नूरनगर के गोविंद ने फायरिंग कर दी थी। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके कब्जे से एक देसी तमंचा बरामद किया था। उधर, पुलिस वीडियो में पिस्टल नजर आने पर हर्ष फायरिंग में प्रयोग किए गए पिस्टल की तलाश में जुटी हुई थी। अब पुलिस पिस्टल स्वामी की पहचान कर चुकी है। जिसमें पिस्टल क्षेत्र के ही एक गांव निवासी एक सैन्यकर्मी के होने की बात सामने आई है, जो कि जम्मू-कश्मीर में तैनात है। कुछ दिनों से छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। घटना के अगले दिन वापस चला गया था। पुलिस उसके परिजनों व परिचितों से संपर्क कर पिस्टल बरामद करने का प्रयास कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।