फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harassment in trains and roadways buses

ट्रेनों और रोडवेज बसों में मची आपाधापी

Sat, 26 Oct 2019 08:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Harassment in trains and roadways buses
रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के इंतजार करते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ट्रेनों और रोडवेज बसों में मची आपाधापी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व को लेकर ट्रेनों और बसों में शनिवार को भारी भीड़ रही। सभी ट्रेन जहां भरी हुई चलीं, वहीं रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ा दिए गए। कुछ मार्गों पर डेढ़ गुना बसें चली। स्टेशन और बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ भी काफी रही। यात्रियों को गंतव्य स्थानों पर जाने के लिए बसों में चढ़ने के लिए ही काफी मारामारी करनी पड़ी।

दीपावली पर्व पर आवागमन बढ़ने से परिवहन विभाग की व्यवस्था चरमरा गई। जो लोग बाहर नौकरी या अपना रोजगार करते हैं वह दीपावली पर घर जरूर आते हैं। त्योहार पूरा परिवार एक साथ ही मनाता है। इस कारण यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। शनिवार को बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की काफी भीड़ रही। ट्रेन भी दीपावली को लेकर फुल चल रही है। वहीं, रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए डिमांड के हिसाब से फेरे बढ़ा दिए। रोडवेज के एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि सबसे ज्यादा फेरे मेरठ-मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हरिद्वार के लिए बढ़ाए गए। डेढ़ गुना तक बसें चली। जिस रूट पर 100 राउंड लगते थे उस पर 150 राउंड तक लगे। यह प्रयास किया गया कि यात्री किसी भी हालत में परेशान न हो। दीपावली से लेकर भैयादूज के अगले दिन तक यही स्थिति रहती है। रोडवेज ने इसके लिए पूरी तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed