फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Happiness in mind so that not abide

खुशी मिली इतनी कि मन में न समाए

Sat, 09 Jan 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Happiness in mind so that not abide
मखियाली। शहर से छह किलोमीटर दूर भोपा-शुक्रताल रोड पर है मखियाली गांव। नगर की नई कालोनियां यहां तक पहुंच गई हैं। पंचायत अध्यक्ष के घर का पता मालूम किया तो हर कोई बताने को उतावला दिखा। गुमनाम सी आंचल का नाम अब गांव की हर जुबां पर है।
विज्ञापन


सड़क से थोड़ा चलने के बाद ही पिछड़ी बस्ती में उनके आशियाने पर चहलकदमी दिखती है। बधाई देने वालों की आवाजाही है, तो बुजुर्ग इधर-उधर जीत की चर्चा में मशगूल हैं।
विज्ञापन


आधे-अधूरे बने मकान में खुशियों का आलम छाया है। चारपाई और कुर्सियों पर ग्रामीण फख्र से बतिया रहे हैं। महिलाएं घर में आंचल को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दे रही हैं। गांव की बेटियों ने पंचायत अध्यक्षा को फूल देकर मान बढ़ाया। घर का अजीब नजारा देख आंचल के दो बच्चे तनुष और गोविंद भी हैरत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से पहले कभी उन्होंने परिवार में ऐसा सबकुछ होते हुए नहीं देखा था। गोविंद मां की फूलों की माला को बार-बार छूकर देखता है। मां की जिंदगी अब रोजमर्रा के दिन से जुदा हो चुकी है। सलीके की साड़ी में मुस्कान बिखेरती आंचल को बुजुर्ग महिलाएं अचंभे से निहार रही हैं। कई महिलाएं तो ऐसी सामने आईं जो आज से पहले कभी उनसे नहीं मिली थी।

शादी के बाद छह साल का वक्त मखियाली में कैसे गुजर गया, पता ही नहीं चला। आर्थिक रूप से परिवार के हालात बेहतर नहीं हैं।

बरामदे में रखी गेहूं की टंकी, आम आदमी जैसी रसोई और मकान की स्थिति से जाहिर है कि आंचल की जिंदगी में जो बदलाव का झोंका आया है, उसकी उसे उम्मीद नहीं थी। गांव की शिक्षित बेटियां भी उन्हें आइडियल के रूप में देख रही हैं। आंचल की सास प्रमिला सब भगवान पर छोड़ती हैं।

कहती हैं कि बहू के भाग्य ने घर की किस्मत पलट दी है। देवरानी निशा और देवर सहदेव घर में आई लालबत्ती की खुशियों में सराबोर हैं। मन की उमंग चेहरों पर फूट रही है। घर के मुखिया ताऊ रणपाल सिंह ग्रामीणों की चुहलबाजी पर ठहाके लगा रहे हैं।


आंचल के पति अर्जुन तोमर नहीं दिखे तो पता चला कि वो केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के गांव कुटबी में कृतज्ञता व्यक्त करने गए हैं।

बताते चलें कि आंचल देहरादून के चकरोता कसबे की मूल निवासी है। ग्राम प्रधान संदीप चौधरी कहते हैं कि गांव का सौभाग्य है, जो जिला पंचायत की नुमाइंदगी करने का अवसर मिला है।

वहीं, आंचल को प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से एक गनर दे दिया है, लेकिन लालबत्ती लगा सरकारी वाहन शपथ ग्रहण के बाद उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed