फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Habib apologized after appearing before the Women's Commission

महिला आयोग के सामने हाजिर होकर हबीब ने मांगी माफी

Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Habib apologized after appearing before the Women's Commission
मुजफ्फरनगर। ब्यूटी पार्लर संचालिका के सिर पर थूकने के मामले में हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांग ली है। हबीब ने भरोसा दिलाया कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। आयोग ने इस मामले में प्रदेश के डीजीपी को कार्रवाई के लिए पिछले दिनों पत्र लिखा था।
विज्ञापन

चर्चित प्रकरण में जावेद हबीब को मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा। इस दौरान उसने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने अपनी सफाई पेश की। जावेद हबीब ने कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने या अपमान करने का नहीं था। उन्होंने लिखित में माफी मांगी और भविष्य में ऐसी गलती नहीं होने की बात कही। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी कहा कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में यूपी के डीजीपी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पूजा गुप्ता ने क्रांति सेना से मांगी मदद
हेयर डिजाइनर जावेद हबीब प्रकरण में पीड़िता बड़ौत निवासी महिला पूजा गुप्ता ने अपने परिजनों के साथ क्रांति सेना के कार्यालय पर पहुंची और सहयोग मांगा। सेना अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। आरोपी को जेल भिजवाए बगैर क्रांति सेना के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। क्रांति सेना का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही एसएसपी से मिलकर जावेद हबीब के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने, रासुका लगाने व गिरफ्तार करने की मांग करेगा। इस दौरान मनोज सैनी, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, राजेंद्र वर्मा, उज्जवल पंडित, ललित रूहेला, भुवन मिश्रा, गोपी वर्मा, शैलेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
तीन जनवरी को मंसूरपुर के नरा जड़ौदा में कार्यशाला के के दौरान जावेद हबीब ने बड़ौत की पूजा गुप्ता के सिर में थूक दिया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद मंसूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed