फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guru is like the shadow of Kalpavriksha: Swami Mahadev

गुरु पूर्णिमा पर लिया गुरूजनों से आशीर्वाद

Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Guru is like the shadow of Kalpavriksha: Swami Mahadev
शुकदेव आश्रम समाधि मंदिर में कल्याण देव महाराज की गुरू पुजा अर्चना करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुरु कल्पवृक्ष की छाया के समान : स्वामी महादेव
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को तीर्थनगरी शुकतीर्थ के सभी मंदिर व आश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों की चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लिया। महेश्ववर आश्रम के स्वामी महादेव महेश्ववर आश्रम महाराज ने कहा कि गुरु कल्पवृक्ष की छाया के समान है।
शुकदेव आश्रम समाधि मंदिर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर स्वामी कल्याणदेव महाराज की पूजा-अर्चना की गई। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करते हुए कहा कि ज्ञान की गंगा गुरु के आशीर्वाद से ही संभव है। गुरु वही है जो ज्ञान का बोध करा दें। हनुमान धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती ने श्रीराम आश्रम स्थित अपने गुरु ब्रह्मलीन स्वामी रामधारी महाराज प्रतिमा की परिक्रमा कर साधुओं को दक्षिणा दी।
विज्ञापन

स्वामी केशवानंद महाराज ने कहा कि गुरु नाम संसार रोग की वह अग्नि है, जो शरीर से किए पापों को भस्म कर देता है। उधर, दंडी आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी गुरुदेश्वर आश्रम महाराज के अनुयायियों ने भी उनकी चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि धर्म का मुख्य फल मोक्ष है और मोक्ष बिना गुरु के संभव नहीं है। महेश्ववर आश्रम के स्वामी महादेव महेश्ववर आश्रम महाराज ने कहा कि गुरु कल्पवृक्ष की छाया के समान है। वहीं, पीतांबरा धाम के स्वामी अयोध्या महाराज ने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें आध्यात्मिकता की ओर अग्रसित करती है। महेश्वर आश्रम में दंडी स्वामी महादेवाश्रम महाराज के भी भक्तों ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही शुकतीर्थ में बाहर से आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान कर अपने-अपने गुरुओं की चरण वंदना कर उनसे आशीर्वाद लिया। प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल र्निवाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, अमित राठी, कुंवर देवराज पंवार और मास्टर विजय सिंह ने शुकदेव आश्रम पहुंचकर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। समाजसेवी भीमसेन कंसल ने हनुमतधाम में भंडारे का आयोजन किया। श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हनुमामधाम पीठाधिश्वर केशवांनद महाराज ब्रहमलीन रामधारी महाराज की गुरू पुजा करते हुए।

हनुमामधाम पीठाधिश्वर केशवांनद महाराज ब्रहमलीन रामधारी महाराज की गुरू पुजा करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज की पूजा अर्चना करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल?

शुकदेव आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज की पूजा अर्चना करते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुक्रतीर्थ के दंडी आश्रम में गुरू पूर्णिमा पर्व पर स्वामी गुरूदेवेश्वर आश्रम महाराज का चरण अभिष

शुक्रतीर्थ के दंडी आश्रम में गुरू पूर्णिमा पर्व पर स्वामी गुरूदेवेश्वर आश्रम महाराज का चरण अभिष- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ के पीताम्बराधाम आश्रम में स्वामी अयोध्या महाराज की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।

शुकतीर्थ के पीताम्बराधाम आश्रम में स्वामी अयोध्या महाराज की पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed