{"_id":"605a34d18ebc3ee64b5f22d5","slug":"gurjar-vikas-manch-honored-tomar-shooting-academy-players-devband-news-mrt5312460132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुर्जर विकास मंच ने सम्मानित किए तोमर शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुर्जर विकास मंच ने सम्मानित किए तोमर शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में क्वालीफाई करने वाले तोमर शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के शूटरों को गुर्जर विकास मंच के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए गुर्जर विकास मंच के अध्यक्ष चौधरी प्रविंद्र सिंह और सचिव सतवीर सिंह कसाना ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि खेलने से हमारा शरीर स्वस्थ बना रहता है। एकेडमी के चेयरमैन आकाश तोमर ने कहा कि 43वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप में देवराज, युवराज, नितिन पंवार, वर्धन चौधरी, रितिक पंवार और आर्यन चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर मैडल जीते। इन सभी खिलाड़ियों को गुर्जर विकास मंच द्वारा सम्मानित किए जाने पर उन्होंने संगठन का आभार जताया है। आशा जताई कि आगामी शूटिंग चैंपियनशिप में भी उनकी एकेडमी के खिलाड़ी मैडल जीतकर देवबंद का नाम रोशन करेंगे।