फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gurjar Sadbhavna Sabha Meeting

बालियान के बयान की गुर्जर सद्भावना सभा ने की निंदा

Tue, 14 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gurjar Sadbhavna Sabha Meeting
बालियान के बयान से आक्रोश पनपा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गुर्जर सद्भावना सभा की बैठक में केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के बयान की आलोचना की गई। एक ही जाति को किसान बताने पर नाराजगी जताई गई।

आदर्श कालोनी स्थित नरेश गुर्जर के आवास पर हुई बैठक में पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान का बयान, जिसमें केवल जाट बिरादरी को ही किसान तथा बाकी किसानों को मजदूर बताया गया है, यह निंदनीय है। बालियान लोकसभा के सम्मानित सांसद हैं, सभी लोगों के मतों से आज वह सांसद चुने गए हैं। इस तरह के बयानों से आम मतदाता का मन दुखी होता है। इस बयान की निंदा की गई। रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि बागपत में दिया गया केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान का बयान बेहद निराशाजनक है। अब सांसद द्वारा किसान को बांटने का काम किया जा रहा है, यह बेहद दुखद है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 36 बिरादरी किसान हैं, सभी जातियों में बड़े-बड़े किसान हैं, जिनमें आपसी तालमेल बहुत अच्छा है। सभी एक दूसरे का सहयोग करते हैं, लेकिन क्षेत्रीय सांसद द्वारा एक जाति को किसान और बाकी को रया (नौकर) की संज्ञा देने से सभी जातियों में रोष है। दिमाग सिंह एडवोकेट ने कहा कि बालियान द्वारा लोगों को जातियों में बांटने की बात अच्छी नहीं लगती, इसकी हम घोर निंदा करते हैं। अध्यक्षता माया राम प्रधान और संचालन ओमपाल चौहान ने किया। जिला पंचायत सदस्य रूबी सिंह, बाबा रतन सिंह आर्य, संदीप गुर्जर, मनोज चौधरी, कुंवरपाल मुखिया, ब्रजपाल सिंह, प्रह्लाद सिंह राणा, बालिस्टर मोतला, मनीष चेयरमैन, कुलदीप गुर्जर, अजय सिंह सरोहा, सुखपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed