Muzaffarnagar: शहीद बचन सिंह की प्रतिमा की गन तोड़ी, दबोचा गया आरोपी, थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई यह घटना
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शहीद बचन सिंह की प्रतिमा की गन तोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन से चंद कदमों की दूरी पर बचन सिंह चौक पर लगी शहीद बचन सिंह की प्रतिमा पर एक युवक ने ईंट से प्रहार कर शहीद की गन तोड़ दी। इसी दौरान वहां से जा रही शहीद बचन सिंह की पत्नी ने आरोपी को परिजनों की मदद से पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
थाना सिविल लाइन से कुछ दूर तिराहे पर नई मंडी कोतवाली के गांव पचैंडा निवासी शहीद लांस नायक बचन सिंह की प्रतिमा लगी है। बृहस्पतिवार रात एक युवक ने ईंट से प्रहार कर शहीद बचन सिंह की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास किया, जिससे शहीद की गन की बट टूट गई। इसी दौरान शहीद बचन सिंह की पत्नी कमलेश देवी परिजनों के साथ वहां से जा रही थीं। उन्होंने परिजनों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। कमलेश देवी ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
यह भी पढ़ें: Mayawati Rally: हाजी याकूब ने मायावती को भेंट किया सोने का मुकुट, नारों से गूंज उठा मैदान, देखें तस्वीरें
थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक ने अपना नाम शमशाद पुत्र रफीक बताया है। कभी वह हाजीपुरा निवासी बताता है तो कभी पुल के नीचे रहने वाला बताता है। उसने अपनी मां के साथ हाजीपुरा में रहना बताया लेकिन जांच में इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आरोपी युवक मानसिक रोगी प्रतीत हो रहा है। सीओ सिटी आइपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: UP: इकरा हसन को बताया पाकिस्तानी, फेसबुक पर फोटो के साथ की टिप्पणी, खूब वायरल हो रहा मामला, कार्रवाई की मांग