फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guldar in the forest of Bananagar

गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Guldar in the forest of Bananagar
तेंदुआ। - फोटो : ???????
रोहाना। बाननगर के जंगल में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण समूह बनाकर खेतों पर जा रहे हैं। ग्राम प्रधान की सूचना के बावजूद वन विभाग का कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्राम बान नगर के किसान गंगाराम के खेत में बुधवार की शाम गुलदार दिखाई दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार ने एक नीलगाय पर हमला किया। उसके बच निकलने पर वह ईख के खेत में चला गया। कुछ ग्रामीणों ने गुलदार को देखा तो उनमें दहशत फैल गई। ग्राम प्रधान सुरेश चंद ने वन विभाग और पुलिस चौकी प्रभारी संजय त्यागी को जंगल में गुलदार के होने की जानकारी दी लेकिन वन विभाग का कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान का कहना है कि गुलदार की नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed