फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guide line breaks, crowds thronging markets

कोरोना कर्फ्यू------ गाइडलाइन तोड़ बाजारों में उमड़ रही भीड़

Wed, 19 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Guide line breaks, crowds thronging markets
गाइड लाइन तोड़ बाजारों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण में इजाफे के बावजूद लापरवाह लोग न केवल अपनी, बल्कि दूसरों की भी जान खतरे में डालने पर उतारू हैं। ऐसे लोग सुबह 11 बजे तक खुलने वाली जरूरी सामान की दुुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ के रूप में उमड़ रहे हैं, जहां कोविड गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया जा रहा है।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन की ओर से सुबह 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है। इसके चलते पान मंडी व दाल मंडी क्षेत्र में किराना के सामान की खरीदारी के लिए रोजाना निर्धारित समय तक भारी भीड़ उमड़ रही है। सामान की खरीदारी में मशगूल यह भीड़ बेहद लापरवाही करते हुए कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाती नजर आती हैं। पुलिस कई बार दुकानदारों को कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दे चुकी है, लेकिन दुकानदार न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा पा रहे और न ही मास्क लगाने का। नतीजतन इन बाजारों में बांस-बल्लियां बांधकर सील किए जाने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैँ। उधर, सुबह 11 बजे के बाद पुलिस ने तीनों थाना क्षेत्रों में सभी प्रमुख चौराहे व मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने सभी वाहन सवारों से पूछताछ की और बेवजह घूम रहे लोगों को हड़काकर भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed