फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guards placed on the bridge of Hindon river, put red marks on the school

हिंडन नदी के पुल पर रखे गार्डर, स्कूल पर लगाए लाल निशान

Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Guards placed on the bridge of Hindon river, put red marks on the school
पानीपत-खटीमा हाईवे पर काजीखेड़ा में तैयार किया जा रहा टोल प्लाजा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शामली से मुजफ्फरनगर के बीच पानीपत-खटीमा हाईवे के निर्माण में बड़े पुलों का कार्य तेजी से किया जा रहा है। तितावी में हिंडन नदी पर बनाए गए पुल पर गार्डर रख दिए गए। धौलरा बस स्टैंड का आधा फ्लाईओवर तैयार हो गया है। हाईवे को वनवे कर यहां से वाहन निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पानीपत-खटीमा मार्ग पर शामली से मुजफ्फरनगर के बीच 42.87 किमी के हाईवे का निर्माण करा रहा है। जिले में तितावी से गुजर रही हिंडन नदी पर पुल का आधा हिस्सा पहले तैयार हो गया था। दूसरे हिस्से पर ठेकेदार कंपनी ने गार्डर रखने का कार्य पूरा करा दिया है। वाहनों को फिलहाल पाइप डालकर नदी के ऊपर बनाई अस्थायी सड़क से निकाला जा रहा है। इसके अलावा धौलरा बस स्टैंड पर हाईवे को वनवे कर दिया गया गया है। यहां से रूट डायवर्जन हटाकर अब वाहन सीधे निकाले जा रहे हैं। फ्लाईओवर का आधा हिस्सा तैयार है, जबकि आधे पर कार्य अधूरा है। ठेकेदार कंपनी के कर्मचारियों की ओर से काजीखेड़ा के प्राथमिक स्कूल पर लाल निशान लगा दिए गए हैं। स्कूल का बाहरी हिस्सा हाईवे की जद में आया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ा होगा मुजफ्फरनगर बाईपास
एनएचएआई के टीम लीडर पंकज कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में बनत बाईपास 3.25 किमी, बघरा बाईपास 6.75 किमी और मुजफ्फरनगर बाईपास 13.75 किलोमीटर होगा। मुजफ्फरनगर बाईपास सबसे बड़ा होगा, वाहनों को शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाईपास से सीधे रामपुर तिराहा तक वाहन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हुआ पेड़ों का कटान, निर्माण में व्यवधान
हाईवे के दूसरे चरण के निर्माण में कुल 5453 पेड़ों का कटाना होना है। बरसात के कारण निर्माण कार्य की रफ्तार घटी है, लेकिन पेड़ कटान जारी है। तितावी में अधिकतर पेड़ कट गए हैं। जागाहेड़ी बस स्टैंड पर कुछ पेड़ अभी भी खड़े हुए हैं। जागाहेड़ी और काजीखेड़ा गांव के बीच टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से चल रहा है।

फिर बढ़ेगी हाईवे निर्माण पूरा करने की तिथि
शामली-मुजफ्फरनगर के बीच 42.87 किमी के दूसरे चरण की लागत 927 करोड़ रुपये रखी गई है। निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य 22 अक्तूबर 2022 रखा गया था। मगर, निर्माण पूरा होता नहीं दिख रहा है। बिजली लाइन की शिफ्टिंग नहीं हुई। बाईपास का कार्य पूरा नहीं है। बरसात का सीजन भी शुरू हो गया है।
निर्माण की कर रहे निगरानी
तय समय में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण की लगातार निगरानी की जा रही है। - डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed