फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guard scuffles with lawyer in bank in Jansath

बैंक में गार्ड ने वकील से हाथापाई की

Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Guard scuffles with lawyer in bank in Jansath
बैंक में गार्ड ने वकील से हाथापाई की
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। बैंक में एक अधिवक्ता के साथ गार्ड ने अभद्रता कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर गार्ड ने अधिवक्ता के साथ हाथापाई तक कर दी। इस मामले को लेकर बैंक में हंगामा खड़ा हो गया। बैंक में मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। इस घटना को लेकर बार संघ के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। अधिवक्ता एकत्र होकर बैंक में पहुंचे और शाखा प्रबंधक से गार्ड के द्वारा किए गए अभद्रता को लेकर विरोध प्रकट किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी बैंक में पहुंची। पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की।

कचहरी के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मंगलवार दोपहर बाद एक अधिवक्ता चेक जमा कराने के लिए पहुंचे। बैंक के अंदर आफिस में शाखा प्रबंधक नहीं बैठे हुए थे। इसलिए अधिवक्ता ने बैंक के अंदर ही मौजूद गार्ड से प्रबंधक के बारे में जानकारी की। आरोप है कि इस पर गार्ड ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता कर दी, जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों ने दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया था। अधिवक्ता बैंक के अंदर ही शाखा प्रबंधक के ऑफिस में जाकर बैठ गए। बैंक का गार्ड अपना आपा खो बैठा और प्रबंधक के ऑफिस में घुसकर अधिवक्ता के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। बैंक का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और गार्ड को समझाया। इस घटना की जानकारी बार संघ के अधिवक्ताओं को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। बार संघ अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, सचिन ज्ञानचंद सैनी, पूर्व सचिव प्रदुम्मन भेटवाल सहित कई अधिवक्ता बैंक में पहुंचे। अधिवक्ताओं ने शाखा प्रबंधक से गार्ड की शिकायत करते हुए रोष प्रकट किया। उधर, कुछ वकीलों का आरोप था कि बैंक का गार्ड आए दिन शाखा में पैसों का लेनदेन करने आने वाले ग्राहकों से बिना किसी बात के अभद्र व्यवहार करता रहता है। सूचना मिलने पर पुलिस भी बैंक में पहुंची। पुलिस ने बैंक में पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान करीब बीस मिनट तक बैंक का कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed