{"_id":"5f874ab48ebc3e9b78182bcd","slug":"gst-team-raid-vimala-paper-trading-muzaffarnagar-news-mrt5061880180","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की टीम का शहर में कई स्थानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की टीम का शहर में कई स्थानों पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी टीम का विमला पेपर ट्रेडिंग पर छापा
मुजफ्फरनगर। फर्जी बिल काटकर जीएसटी चोरी की शिकायत के बाद मेरठ की जीएसटी की टीम ने विमला पेपर ट्रेडिंग पर छापा मारा। कंपनी के संचालकों के घरों और दफ्तर पर पूरे दिन जांच का कार्य चला। दिनभर चली जांच के बाद जीएसटी की टीम विभोर सिंघल और अनिल सिंघल को अपने साथ लेकर मेरठ गई है। उनसे वहां भी पूछताछ की जा रही है।
जीएसटी के मेरठ हेडक्वार्टर के असिस्टेंट कमिश्नर अंकित गहलोत के नेतृत्व में टीम ने यहां विमला पेपर ट्रेडिंग पर छापा मारा। कंपनी के संचालक विभोर सिंघल के घर लद्दावाल चुंगी नंबर दो पर भी टीम ने छापा मारा। इसी के साथ दूसरी टीम ने भोपा रोड स्थित कंपनी के ऑफिस पर सारे कागजात अपने कब्जे में ले लिया। दिनभर घर और ऑफिस दोनों पर जांच का कार्य चला। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विमला ट्रेडिंग कंपनी पेपर और स्क्रैप की ट्रेडिंग का काम करती है। कंपनी नंबर एक में कम और नंबर दो में ज्यादा बिल काट रही थी। इसकी शिकायत विभाग को लगातार मिल रही थी। जीएसटी की टीम ने पहले सारे सबूत जुटाए। इसके बाद कार्रवाई की। करोड़ों की जीएसटी की चोरी बताई जा रही है। दिन भर चली जांच में टीम ने सारे रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। यह भी जानकारी मिली है कि नंबर दो में काटे गए बिल का रिकार्ड भी विभाग को मिल गया है। छापा के दौरान लगभग 15 लोगों की टीम मौजूद रही। टीम ने विभोर सिंघल और अनिल सिंघल को अपने साथ लेकर मेरठ गई है। मेरठ हेडक्वार्टर में दोनों संचालकों से पूछताछ की जाएगी। इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। जीएसटी टीम के छापा से अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मचा रहा।