{"_id":"6144dba98ebc3e24c85b7727","slug":"gst-team-raid-on-tobacco-seller-muzaffarnagar-news-mrt5566988118","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू विक्रेता के यहां जीएसटी टीम का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू विक्रेता के यहां जीएसटी टीम का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू विक्रेता के यहां जीएसटी टीम का छापा
मुजफ्फरनगर। जीएसटी की एसआईबी की टीम ने शहर के नुमाइश कैंप में तंबाकू विक्रेता के यहां छापा मारकर जीएसटी की चोरी पकड़ी है। व्यापारी से 3.38 लाख मौके पर ही जमा कराए गए हैं।
एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर एसएस शरण के नेतृत्व में जीएसटी की टीम ने नुमाइश कैंप की शिवाय इंटरप्राइजेज के यहां छापा मारा। सुबह साढे़ पांच से शुरू हुई कार्रवाई में मौके पर गोदाम में रखे माल और रिकार्ड का मिलान किया गया। भौतिक सत्यापन में 18 लाख का माल ऐसा मिला जिस पर जीएसटी चोरी की गई थी। दिन में साढे़ तीन बजे तक चली कार्रवाई में कंपनी का पूरा रिकार्ड खंगाला गया।
एजेंसी के ऑनर मनीष कुमार से पूछताछ की गई। बाद में जीएसटी की टीम ने तीन लाख 38 हजार मौके पर ही जमा कराए गए। जीएसटी की टीम में जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर महेश कुमार पाठक, सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर अरूणेश कुमार सिंह, रवि पंवार, सीपीओ राम नरेश, एसआईबी के असिस्टेंट कमिश्नर रामबाबू गौड़ शामिल रहे।