फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should solve the problems of farmers

किसानों की समस्याओं का समाधान करें सरकार : संजीव तोमर

Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Government should solve the problems of farmers
सरनावली में आयोजित बैठक में उपस्थित भाकियू तोमर के अध्यक्ष संजीव तोमर और अन्य किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि सरकार को प्राथमिकता के आधार पर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) कि सभा सरनावली गांव में नीरज राठी के आवास पर हुई। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों कि समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया कि शुगर मिल गन्ना सट्टा पर्ची कम दे रही है, जिसके चलते गन्ना कटाई नहीं हो रही है। किसानों को कम दामों गन्ना बेचना पड़ रहा और आने वाली फसल कि बुआई समय से नहीं हो पा रही है। जब तक गन्ने का 450 रुपये प्रति क्विंटल भाव नहीं होगा, तब तक किसान खुशहाल नहीं होगा। बिजली, डीजल, गैस हर चीजों को सस्ता किया जाए और किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान जल्द से जल्द मय ब्याज सहित कराया जाए। तोमर ने नीरज राठी को जिला संरक्षक कि कमान सौंपी। मौके पर पवन त्यागी, शहजाद प्रधान, यशपाल मलिक, निखिल चौधरी, अजय त्यागी, देवेंद्र मलिक, सतबीर, धर्म पाल, पंकज गुर्जर, फारूख और धीर सिह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed