{"_id":"5938460f4f1c1b901c9c99e8","slug":"government-jobs-20-lakh-compensation-to-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश के भाई को सरकारी नौकरी और परिवार 20 लाख दिलाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश के भाई को सरकारी नौकरी और परिवार 20 लाख दिलाने का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नसीरपुर गांव में ग्रामीणों से वार्ता करते डॉ. संजीव बालियान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसीरपुर गांव में बुधवार को दिनभर राजनेताओं का तांता लगा रहा। रालोद, बसपा और भाजपा नेताओं ने पीड़ित ब्रजपाल के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी। शाम को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान भी मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
नसीरपुर गांव में बुधवार सुबह से राजनीतिक दलों के नेता गांव में पहुंचने शुुरू हो गए थे। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान शाम के समय गांव में मृतक आकाश के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की मां कोमल देवी से बातचीत की। पीड़ित पक्ष ने मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मंत्री ने हर तरह के सहयोग का आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया। साथ ही उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस दौरान पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व, सुबह के समय सबसे पहले बसपा नेता गांव पहुंचे। बसपाइयों में पुरकाजी के पूर्व विधायक अनिल कुमार, जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र गौतम, प्रेमपाल सिंह और प्रशांत गौतम आदि रहे। रालोद नेता भी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, अंकित सहरावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बालियान ने सीएम योगी से फोन पर बात की
मुजफ्फरनगर। नसीरपुर में मृतक आकाश के घर पहुंचे केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की और वारदात के बारे में जानकारी दी। मंत्री ने सीएम से परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मंत्री ने बताया कि सीएम ने 20 लाख का मुआवजा पीड़ित परिवार को देने पर सहमति जता दी है।
बताया कि मृतक के भाई को सरकारी नौकरी दिलाई जाएगी और अगर ऐसा नहीं होता है तो वह अपने स्तर से उसे नौकरी दिलाएंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को विधायक प्रमोद उंटवाल लखनऊ जाएंगे। पीड़ित परिवार ने मंत्री से पुलिस की शिकायत करते हुए कहा कि सिर्फ छह लोग नामजद किए गए हैं, जबकि साजिश में काफी लोग शामिल रहे हैं। मंत्री ने एसएसपी अनंत देव से बात की और मामले में कठोर कार्रवाई करने को कहा। मंत्री ने बताया कि पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस दिलाया जाएगा।