फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government is engaged in rejuvenating schools: Umesh Malik

विद्यालयों का कायाकल्प करने में लगी है सरकार : उमेश मलिक

Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government is engaged in rejuvenating schools: Umesh Malik
बुढ़ाना में खंड़ स्तरीय संगोष्ठी में मंच पर मौजूद विधायक, अधिकारी व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्यालयों का कायाकल्प करने में लगी है सरकार : उमेश मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। विद्यालय प्रबंध समिति के सशक्तिकरण के लिए आयोजित समिति के अध्यक्ष, सचिव व ग्राम प्रधानों की विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य कर रही है। सरकार विद्यालयों का कायाकल्प करने में लगी हुई है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कस्बे के एक बैंक्वेटहाल में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधक समिति के सशक्तिकरण के लिए प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव व ग्राम प्रधानों की विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का आयोजन हुआ। इस मौकेपर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार देश के सभी विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी विभिन्न विकास कार्य कर रही है। सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प करने में जुटी हुई है। उन्होंने सरकार द्वारा स्कूल के बच्चों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी कपिल कुमार ने कहा कि विद्यालय कायाकल्प एवं ग्राम प्रधानों से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने विद्यालय एवं जन उपयोगी योजनाओं से अवगत कराया। खंड शिक्षा अधिकारी विकास कुमार ने भी कार्यक्रम में संगोष्ठी के उद्देश्यों से अवगत कराया। विद्यालय द्वारा बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व विधायक उमेश मलिक ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर तहसीलदार सतीश चंद्र बघेल व पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

संगोष्ठी में ये रहे मौजूद
बुढ़ाना। विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी में महिला शिक्षक संघ की मंडल अध्यक्ष प्रीति तोमर, सीडीपीओ सुमन, संतोष कुमारी, अशोक कुमार सैनी, अनूप बंसल, सोमदत्त शर्मा, आनंद पाल मलिक, शिवकुमार, नीरज कुमार, राहुल शर्मा, योगेश कुमार, विपिन कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed