फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government has done a lot of work in the direction of village development: Kapil Dev

पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में सरकार की योजनाओं का किया ब्याख्यान

Sun, 28 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government has done a lot of work in the direction of village development: Kapil Dev
खतौली ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सरकार ने ग्राम विकास की दिशा में किया बहुत काम:कपिल देव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। ब्लॉक परिसर में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार ने योजनाएं चलाई गई हैं। जिसमें सभी वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है, बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए गए हैं। प्रदेश में बिजली पानी की समुचित व्यवस्था कराई गई है। इससे पूर्व की सरकारों में लोग परेशान थे। भाजपा सरकार ने लोगों को सुरक्षा भी दी है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में फिर सरकार बनाने जा रही है। सरकार ने सड़क और पुलों का निर्माण कराया है, जिससे लोग सुगम तरीके से आवागमन कर रहे हैं। सरकार की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ रोहन त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजू अहलावत, जिला संयोजक रामनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, कार्यक्रम संयोजक जिलामंत्री बोबिंदर सेहरावत, सहसंयोजक मणिकांत त्यागी समेत ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed