फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government brought schemes like MSME

एमएसएमई की तरह स्कीम लाए सरकार

Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Government brought schemes like MSME
उद्यमी अमित गर्ग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एमएसएमई जैसी स्कीम लाए सरकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बजट में भारत सरकार एमएसएमई की तरह ऐसी योजना लाए जो उद्यमियों के कोरोना काल के घाटे को दूर करे। एमएसएमई जिले के उद्योगों में एक नई जान आई है। कोरोना काल में जब उद्योग बंद हो गए थे और बाजार से पैसा नहीं आ रहा था ऐसे में सरकार की इस स्कीम ने उद्योगों को फिर से जीवित करने का काम किया।
जिले के आईआईए के चेयरमैन पंकज अग्रवाल का कहना है कि कोरोना के बाद जब उद्योग संचालित हुए तो किसी के पास भी उद्योग चलाने के लिए पैसा नहीं था। बाजार से पैसा वापस नहीं आ रहा था। ऐसे में एमएसएमई की योजना ने उद्योगों में जान डालने का काम किया। बिना गारंटी के पुराने ऋण पर 20 प्रतिशत अधिक ऋण दिया गया। बजट से सरकार से उम्मीद है कि वह ऐसी योजना लाए जो कोरोना काल का घाटा दूर हो।
विज्ञापन

सिल्वर टोन पेपर मिल के मालिक युवा उद्यमी अमित गर्ग का कहना है कि सरकार की योजना उद्योगों के लिए यहां संजीवनी बनकर सामने आई है। जिले में पेपर, लोहा और दवा उद्योग बड़ी संख्या में है। पेपर और लोहा उद्योग को फिर से रफ्तार देने का काम एमएसएमई ने ही किया है। ऐसे में बजट से उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख उद्यमी कुशपुरी कहते हैं कि उद्योगों को लेकर सरकार की सोच पॉजीटिव रही है। सरकार की घोषणा के बाद भी कुछ बैंक आनाकानी कर रहे थे। ऐसे में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने उद्यमियों की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कराई और सभी उद्यमियों को योजना का लाभ दिलाया। बजट से उम्मीद है कि सरकार उद्योगों को गति देने में सहयोग करेगी।

पंकज अग्रवाल।

पंकज अग्रवाल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed