फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Govardhan worship in Radhakrishna temple

राधाकृष्ण मंदिर में हुआ गोवर्धन पूजन

Sun, 15 Nov 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Govardhan worship in Radhakrishna temple
राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पर्व पर पूजा अर्चना करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
राधाकृष्ण मंदिर में हुआ गोवर्धन पूजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पटेल नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजन का उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, समाजसेवी मनीष चौधरी, सपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद विकल्प जैन ने भगवान गिरिराज की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात सभी भक्तों द्वारा वहां पर अन्नकूट का भोजन प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। भक्तों ने गिरिराज महाराज की बहुत ही सुंदर झांकी के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। मंदिर के ट्रस्टी नवीन बंसल, राजीव बंसल, तरुण बंसल, निकुंज द्वारा मुख्य अतिथियों का पटका पहना कर और माला पहनाकर सम्मान किया गया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, दीपक गोयल पूर्व सभासद, अनिल लोहिया, प्रियांशु जैन सभासद, सचिन अग्रवाल, हरिकिशन भोला, राजीव वाधवा, सतीश संगल, शैलेंद्र सोम आदि ने भाग लिया। पंडित दिनेश वशिष्ठ व पंडित अमित त्रिपाठी ने पूजा अर्चना कराई। कार्यक्रम में पटेल नगर और शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित
चरथावल। नगर एवं देहात में गोवर्धन का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कस्बे के मंदिरों गोवर्धन पर्वत सजाया और विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भगवान के 56 व्यंजनों से भोग लगाकर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत को सजाकर विधिवत पूजा अर्चना की। जियालाल गर्ग, प्रमोद गर्ग, पुरुषोत्तम, बबलू गर्ग, अमरीश गर्ग, सचिन, अतुल, सौरभ आदि का सहयोग रहा। वहीं, कस्बे के चौकड़ा मंदिर में श्रद्धालु महिला रानी कंसल, प्रगति कंसल, बबीता कंसल, शशी, करुणा कंसल ने गोवर्धन सजाया और भजन सुनाकर कृष्ण भक्ति में सराबोर कर दिया। नवनीत कंसल, विपिन कुमार, निशांत, नवीन, संजय, निखिल कंसल का अन्नकूट के प्रसाद वितरण में सहयोग रहा। कुटेसरा, दूधली, न्यामू, चौकड़ा, रोनी हरजीपुर मंदिरों में भजन कीर्तन में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। घिस्सुखेड़ा आदि गांवों में कृष्ण कुमार शर्मा ने गोवर्धन की पूजा कराई। किसानों और पशुपालकों के घरों में गोवर्धन के त्योहार पर खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed