फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Got three lakhs by marrying a psychopathic woman

मनोरोगी महिला से शादी कराकर तीन लाख हड़पे

Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Got three lakhs by marrying a psychopathic woman
मुजफ्फरनगर। बचन सिंह कॉलोनी निवासी विधुर की मनोरोगी महिला से दूसरी शादी कराकर कुछ लोगों ने उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए। अब फिर से समझौते के नाम पर रुपयों का दबाव बनाते हुए उसे धमकियां दी जा रहीं हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बचनसिंह कॉलोनी निवासी मधीर कुमार ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पत्नी छवि की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। आरोप है कि मोहल्ला आबकारी निवासी छवि पत्नी सुधीर व राहुल और मोहल्ला गांधीनगर निवासी सुनील, प्रवीण व सविता ने उसे दूसरी शादी कराने का झांसा देते हुए डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद आरोपियों ने एक मनोरोगी महिला से उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन

दूसरी पत्नी द्वारा किसी भी काम को करने में सक्षम न होने पर जब मधीर कुमार ने उसे छोड़ने की बात कही तो आरोपियों ने फिर से डेढ़ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जब समझौता होने की बात हुई तो अब आरोपियों द्वारा फिर से पीड़ित से रुपयों की मांग की और अब उसे धमकियां भी दी जा रहीं हैं। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed