{"_id":"6112bf6e8ebc3e798c40f8ce","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-maruti-showroom-yard-muzaffarnagar-news-mrt551331932","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति शोरूम के यार्ड से लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति शोरूम के यार्ड से लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति शोरूम के यार्ड से लाखों का सामान चोरी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-दून हाईवे स्थित मारुति शोरूम के यार्ड में खड़ी 15 कारों से बदमाशों ने लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। शोरूम के सेल्स मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित राधा गोविंद ऑटो मोबाइल्स के सेल्स मैनेजर विजय त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि 29 जुलाई की देर रात बदमाश दीवार फांदकर शोरूम के यार्ड में घुस गए। आरोप है कि बदमाश यार्ड में ठीक होने के लिए आई 15 कारों से कंप्रेशर, बैटरियां, कन्वर्टर, एसी कंप्रेशर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत कई लाख रुपये हैं, जिन कारों से सामान चोरी किया गया, वे ग्राहकों की थीं, जो सर्विस के लिए शोरूम में आईं थीं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।