फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Good wishes were given by worshiping Holi

Muzaffarnagar News: होली का पूजन कर की गई मंगलकामना

Mon, 25 Mar 2024 03:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Good wishes were given by worshiping Holi
मुजफ्फरनगर। होली का त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। जिले में करीब 1225 जगह महिलाओं ने होली का पूजन किया। सुख-शांति के लिए मंगलकामना की गई। मंदिरों में सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही होली पूजन किया गया। शुभ मुहुर्त में सुबह सात से ही जगह-जगह पूजन के साथ मंगलकामना की गई। शहर के डल्लू देवता पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आसपास के देहात क्षेत्र के साथ शहर के लोग भी पूजन करने पहुंचे। हनुमान चौक पर पूजा-अर्चना की गई। अलमासपुर में भी देर शाम तक उत्सव का माहौल रहा। नई मंडी, सरकुलर रोड, आवास विकास कॉलोनी समेत अन्य स्थानों पर होली पूजन किया गया।
विज्ञापन

तितावी में लगा मेला, उमड़े श्रद्धालु
तितावी। पानीपत-खटीमा हाईवे पर मजार के पास तितावी में मेले का आयोजन किया गया। यहां पर क्षेत्र के लोगों का जमावड़ा लगा। सुबह से ही बच्चे झूला झूलने के लिए मेले में पहुंचने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काली सिंह मंदिर पर पूजा अर्चना
सिसौली। काली सिंह मंदिर पर होली पर पूजा अर्चना की गई। यहां देर शाम तक श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा। यहां होली चौक पर महिलाओं ने पूजन किया। गौरतलब है कि पूरे कस्बे की होली एक ही जगह होती है।
परंपरागत तरीके से मनाया त्योहार
जानसठ। कस्बे में महिलाओं ने जगह-जगह पर होलिका का पूजन किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी परंपरागत तरीके से होलिका का पूजन किया गया। रविवार को महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर होलिका का पूजन करने पहुंची। गांव सालारपुर, अहरोड़ा, मेहलकी, बसायच, तिसंग, नयागांव फैजाबाद, कवाल, भलेड़ी, तालड़ा, गढ़ी में भी महिलाओं ने होलिका पूजन किया।

शाहपुर में की गई मंगलकामना
शाहपुर। कस्बे व देहात में होलिका पूजन विधि विधान के साथ किया गया। महिलाओं ने होलिका पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, मंगलापुरी मंडी, मालदाबाग, गोकुलपुर व मोहल्ला सैनियान आदि मोहल्लों में स्थापित की गई। होलिका का पूजन विधि विधान से किया गया। गांव सोरम, गोयला, चांदपुर ,धनायन, दिनकरपुर , पलडा, पलड़ी, काकड़ा, दुल्हेरा, कमालपुर, रसूलपुर जाटान , कुटबा व कुटबी में भी श्रद्धालुओं ने होलिका पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed