फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Glimpses of entire India seen in cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी पूरे भारत की झलक

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of entire India seen in cultural programs
मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी पूरे भारत की झलक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को महापुरुषों के जीवन से जोड़ने के साथ ही उनको भारत देश की विभिन्न संस्कृतियों से अवगत कराने का प्रयास किया गया।
अखंड भारत के संस्कृति समागम के विषय पर बच्चों ने प्रदर्शनी का भी आयोजन किया, जिसमें भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की परंपरा, संस्कृति, बोली और प्रमुख उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का मोनिका गर्ग ने बुके देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके जीवन संघर्ष को छात्र-छात्राओं द्वारा एक म्यूजिकल प्रजेंटेशन के साथ प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने भारत की अनेकता में एकता पर आधारित संस्कृति को भी सुंदर ढंग से पेश किया।
विज्ञापन

कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का समागम पांच मिनट की प्रस्तुति में समेटने का काम किया है, वह सराहनीय है। सतीश गोयल, कुंज बिहारी अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डॉ गीतांजलि वर्मा, सुखदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना, हरजीत सिंह, लायंस क्लब क्वीस्ट चेयरपर्सन रीना अग्रवाल, पीएनबी के सीनियर मैनेजर प्रतीक अरोरा, जीआईसी के ब्रिजेश कुमार, एडीजीसी विक्रांत राठी, गुलशन मर्केन्टाइल बैंक के सचिव अनिल सिंह, मैनेजर मनोज जैन, डीएवी डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. गरिमा जैन, मधु गोयल, डॉ अंजलि अरोड़ा, पुरुषोत्तम सिंघल, कार्तिक सिंघल आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री कपिल देव।

मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री कपिल देव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed