फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   give CAA information to common man

सीएए की जानकारी आमजन को दें

Wed, 15 Jan 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
give CAA information to common man
सीएए की जानकारी आमजन को दें
विज्ञापन

छपार। गांव सिसौना से मुजफ्फरनगर के मदीना चौक तक कांवड़ यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण का क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद ऊटवाल व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सीएए की जनकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल ने कहा कि उनके प्रयास से दस किलोमीटर लंबे इस कांवड़ यात्रा मार्ग को 13.30 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने पुरकाजी खादर क्षेत्र में तटबंध बनाने का कार्य भी जल्द शुरू कराने की बात कही, जिससे बरसात में आने वाली बाढ़ से किसानों की फसलों का नुकसान नहीं होगा। विधायक ने कहा कि रामपुर चौराहे पर राष्ट्रीय ध्वज का शिलान्यास भी किया गया था। 17 जनवरी को उसका टेंडर होगा और चौराहे का नाम राष्ट्रीय ध्वज चौराहा रखा जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। 15 जनवरी को बरला में चरथावल, रोहाना, सरवट, बरला व पुरकाजी के मंडलाध्यक्षों की बैठक होगी। उन्होंने मेरठ में होने वाली रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में अधिक से अधि संख्या में पहुंचने का भी आह्वान किया। जितेंद्र कुच्छल, धर्मेंद्र तोमर, कुशवेंद्र तोमर, भोला प्रधान, बिजेंद्र त्यागी, डॉ प्रदीप, हिमांशु सैनी, जोगेंद्र गुर्जर, अमित रावल, नरेश कोरी, राकेश त्यागी, अर्पित त्यागी, यतेंद्र प्रधान और लक्ष्मण शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरेंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed