{"_id":"633b28624060ff10180fa297","slug":"girls-worship-in-homes-on-durga-ashtami-influx-of-devotees-in-temples-muzaffarnagar-news-mrt608081829","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा अष्टमी पर घरों में कन्या पूजन, मंदिरों में भक्तों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा अष्टमी पर घरों में कन्या पूजन, मंदिरों में भक्तों का तांता
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी मंदिर में अष्टमी पर्व पर पूजा अर्चना करते श्रद्वालु।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दुर्गा अष्टमी पर घर-घर कन्या पूजन हुआ। माता के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। कन्याओं को भोजन कराया गया।
गांधी कॉलोनी स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और प्रसाद चढ़ाया। घर में सुख-समृद्धि की कामना की। कुछ लोगों ने मंदिर में कन्याओं को भोजन कराया और उपहार भी दिए। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा।
माता वैष्णो देवी मंदिर के पुजारी आचार्य यमुना प्रसाद डिमरी ने बताया कि दुर्गा अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को पूजन कराने का विशेष महत्व होता है। इस अष्टमी को महा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। दुर्गा अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा होती है।