फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girls hostel of Bitavada and Tejalhera ready

बिटावदा और तेजलहेड़ा के बालिका छात्रावास तैयार

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Girls hostel of Bitavada and Tejalhera ready
मुजफ्फरनगर। बिटावदा और तेजलहेड़ा में बनाए गए बालिका छात्रावास नए शैक्षिक सत्र से शुरू हो जाएंगे। दोनों जगह कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। रहने और खाने-पीने की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज बिटावदा और राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा में नए शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। दोनों जगह बालिका छात्रावास की व्यवस्था है। आवासीय और खानपान की व्यवस्था होने से बालिकाओं को लाभ मिलेगा। दोनों जगह एक जुलाई से प्रवेश आरंभ होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि छात्राओं की सुविधा और देखभाल के लिए पूर्णकालिक वार्डन नियुक्त रहेगी। छात्रावास में 24 घंटे चौकीदार और होमगार्ड की व्यवस्था रहेगी। छात्राओं के लिए खेलकूद की व्यवस्था रहेगी। अभिभावकों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को छात्रावास में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश के लिए यहां करें संपर्क
बालिका छात्रावास बिटावदा के लिए नीलम यादव के मोबाइल नंबर 8384850154 और पुरकाजी ब्लॉक के तेजलहेड़ा के लिए सोनिया शर्मा के मोबाइल नंबर 9068344669 पर अभिभावक और छात्राएं संपर्क कर सकते हैं।

बेटियों की शिक्षा की उत्तम व्यवस्था : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि बालिका छात्रावास शुरू होने से जिले की बेटियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। शिक्षा और खेलकूद का उत्तम माहौल मिलेगा। सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में यह बेहतर प्रयास किया गया है। इसका लाभ जिले की बेटियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed