{"_id":"60c7aaace3339b1baf73f6f4","slug":"girl-kidnapped-and-molested-victim-went-with-mother-to-get-fodder-for-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी पीड़िता
Tue, 15 Jun 2021 12:44 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:44 AM IST
सार
इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के साथ ही अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर दूसरे वर्ग के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार शाम की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम अपनी मां के साथ खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मां उसकी तलाश करने के बाद घर लौटी और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
परिजन किशोरी की तलाश कर ही रहे थे कि वह बदहवास हालत में घर लौट आई। पूछताछ में किशोरी ने गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक अबु बकर पर जंगल में नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने और गांव निराना रजबहे की पुलिया पर स्थित पुराने भवन में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अबु बकर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़ित किशोरी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के साथ ही अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
सपा-बसपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग की
क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में सपा व बसपा नेताओं ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर सुभाष गौतम से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी व रालोद नेता कमल गौतम, बसपा नेता पूर्व मंत्री प्रेमचंद गौतम, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पुष्पांकर पाल व सतप्रकाश आदि शामिल रहे।