फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl kidnapped and molested, victim went with mother to get fodder for animals

मुजफ्फरनगर : किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म, मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई थी पीड़िता

Tue, 15 Jun 2021 12:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jun 2021 12:44 AM IST
सार

इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के साथ ही अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Girl kidnapped and molested, victim went with mother to get fodder for animals
महाराष्ट्र के पुणे जिला में एक व्यक्ति और 17 वर्षीय लड़के ने दो बच्चियों से कथित तौर पर बलात्कार किया।

विस्तार

मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ पशुओं के लिए चारा लेने गई अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर दूसरे वर्ग के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार शाम की घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


सिखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम अपनी मां के साथ खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, जहां से वह संदिग्ध हालात में लापता हो गई। मां उसकी तलाश करने के बाद घर लौटी और परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


परिजन किशोरी की तलाश कर ही रहे थे कि वह बदहवास हालत में घर लौट आई। पूछताछ में किशोरी ने गांव के ही दूसरे वर्ग के युवक अबु बकर पर जंगल में नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने और गांव निराना रजबहे की पुलिया पर स्थित पुराने भवन में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अबु बकर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़ित किशोरी को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर सुभाष गौतम का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी व पॉक्सो एक्ट के साथ ही अपहरण व दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।


सपा-बसपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग की
क्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में सपा व बसपा नेताओं ने थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर सुभाष गौतम से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी व रालोद नेता कमल गौतम, बसपा नेता पूर्व मंत्री प्रेमचंद गौतम, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पुष्पांकर पाल व सतप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed