फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Girl kidnapped and gang-raped

किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Girl kidnapped and gang-raped
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अगवा कर दूसरे वर्ग के तीन युवकों ने उसे मेरठ के दौराला क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने पर हंगामा कर लगातार बढ़ रहे धर्मांतरण मामलों में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
खतौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी 22 जुलाई की सुबह करीब 9.30 बजे संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लगा। बाद में उसी दिन शाम के समय किशोरी बदहवास हालत में खतौली के बाहर हाईवे से बरामद हुई। आरोप है कि मेरठ जनपद के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव मिठेपुर निवासी वसीम व फरमान उसे गांव के बाहर से बाइक से जबरन ले गए। पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसे दौराला क्षेत्र में अज्ञात स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे किसी से घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर नामजद दोनों आरोपियों फरमान व वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी को चिह्नित कर उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी मिलने पर दोपहर के समय हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने कहा कि दूसरे वर्ग के लोग लगातार युवतियों को प्रेम-प्रसंग में फंसाकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। खतौली क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे दो वर्गों के बीच खाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस तरह के मामलों में कमी नहीं आई तो हिंजामं द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अनुज भारद्वाज, अंकुर रद्व, दीपा त्यागी, प्रदीप त्यागी, लता देवी, रणजीत शर्मा, राजेश शर्मा, विवेक रहेजा और सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस कॉल के जरिये हुआ था आरोपियों से संपर्क
खतौली। थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी का सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों से मिस कॉल के जरिये संपर्क हुआ था। आरोप है कि दूसरे वर्ग के आरोपियों ने अपने नाम बदलकर किशोरी से संपर्क बढ़ाते हुए उसे प्रेम-प्रसंग में फंसाकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मिस कॉल के जरिये पीड़िता आरोपियों के संपर्क में आई थी। आरोपियों ने नाम बदलकर बात की या नहीं यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

इन्होंने कहा.......
सीओ खतौली राकेश सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed