फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GIC ground will develop into a modern park

आधुनिक पार्क के रूप मे विकसित होगा जीआईसी का मैदान

Tue, 08 Oct 2019 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
GIC ground will develop into a modern park
आधुनिक पार्क के रूप मे विकसित होगा जीआईसी का मैदान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान अब शहर के लोगों के लिए सुबह और शाम में घूमने के लिए आधुनिक पार्क में विकसित होगा। यहां ओपन थिएटर, झोपड़ी, खुला जिम, झूले, जोगिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। छह माह में समस्त कार्य पूरे हो जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि शहर के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि शहर में एक आधुनिक पार्क हो। राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान शहर के बीच में है। एमडीए के सहयोग से यहां आधुनिक पार्क बनाया ज रहा है। फिलहाल एक करोड़ 92 लाख रुपये एमडीए ने स्वीकृत किए हैं। मैदान में 27 लाख 60 हजार से मड हाउस यानि झोपड़ी बनेगी। 20 लाख में ओपन थिएटर बनाया जाएगा। दो लाख में झूले लगाए जाएंगे। 12 लाख में पार्क में 12 ज्योतिर्लिंग बनेंगे। 25 लाख में जोगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। 16 लाख में ग्रास आदि तैयार होगा। 23 लाख में लैंड स्केपिंग आदि के कार्य होंगे। छह लाख 25 हजार में 50 बेंच लगाई जाएगी। ढाई लाख में छांव के लिए चार छतरी लगेगी। 14 लाख में रंगीन लाइटें और 20 लाख में म्यूजिकल फाउंटेन लगेगा। साढे़ सात लाख में हाईमास्क लाइट लगेगी। दो लाख में पेड़ों पर लाइट और पांच लाख में थीम पेंटिंग लैंप सन का कार्य होगा। डॉ संजीव बालियान ने बताया कि छह माह में सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed