फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GIC ground filled with water in heavy rain

भारी बारिश में जीआईसी मैदान पानी से भरा

Fri, 03 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
GIC ground filled with water in heavy rain
मुजफ्फरनगर में जीआईसी के मैदान से पानी निकालते हुए टैंकर के साथ कर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भारी बारिश में जीआईसी मैदान पानी से भरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शुक्रवार शाम को हुई भारी वर्षा ने महापंचायत के आयोजकों के माथे पर शिकन ला दी है। जीआईसी के मैदान में पंडाल के नीचे पानी भर गया है। पूरे दिन पंडाल को सुखाने के लिए जो मेहनत की गई वह सब बेकार हो गई।
शुक्रवार की शाम शहर में जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी अधिक थी सड़कों पर जलभराव हो गया। ऐसी स्थिति में जीआईसी के मैदान में पूरी तरह पानी भर गया। पंडाल में इतना पानी भर गया है कि पानी निकालने में शनिवार का पूरा दिन लग सकता है। ऐसे हालात में अगर शनिवार को बारिश हो जाती है तो किसान महापंचायत का यह ग्राउंड किसानों को यहां बैठने की इजाजत नहीं दे पाएगा। लगातार बारिश से किसान नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। जिला प्रशासन पानी निकालने और मैदान तैयार कराने में लगातार सहयोग कर रहा है, लेकिन लगातार बारिश होने से प्रशासन भी कुछ नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कें बनी तालाब
मुजफ्फरनगर। शाम के समय हुई भारी बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गई। पानी भर जाने के कारण आधा घंटे तक शिवचौक पर आवागमन प्रभावित हो गया। शहर की कई कालोनियों में सड़कों पर पानी भर जाने से लोग अपने घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए। वर्षा के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed