दीक्षा एप व ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी ली
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। बिटावदा गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय पर सामान्य निरीक्षण को पहुंचे डायट प्रवक्ता अमित तोमर ने दीक्षा एप व ऑनलाइन कक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह हस्त पुस्तिकाओं की उपलब्धता आदि का अवलोकन किया। शिक्षक डायरी के प्रयोग पर भी चर्चा की गई। उन्होंने विद्यालय के एसएमसी सदस्य व अभिभावकों को बुलाकर संवाद किया। उन्होंने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बारे में भी जानकारी ली। दीक्षा एप में प्रशिक्षण एवं मानव संपदा की मर्जर स्थिति, रीड एलांग एप के डाउनलोड एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के संचालन के बारे में बताया। डायट प्रवक्ता ने अध्यापक व अध्यापिकाओं को बताया कि शिक्षण कार्य को प्रभावी व रोचक बनाने के लिए यह कार्यक्रम चलाया गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह, सहायक अध्यापिका अलका रानी, एसएमसी सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे। संवाद