{"_id":"623a139937994201c82a0e19","slug":"get-good-marks-in-maths-subject-by-studying-formulas-muzaffarnagar-news-mrt58141675","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूत्रों का अध्ययन कर गणित विषय में प्राप्त करें अच्छे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूत्रों का अध्ययन कर गणित विषय में प्राप्त करें अच्छे अंक
विज्ञापन
खतौली के कुंद कुंद जैन इण्टर कालेज के गणित के प्रोफेसर दलीप सिंह।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के गणित विषय के प्रवक्ता दलीप सिंह का कहना है कि गणित विषय जितना कठिन दिखाई देता है उतना होता नही। यदि बच्चे गणित के सवालों को सही से समझे और उनकी गुणा, भाग के साथ-साथ गणित का प्रश्न हल करने में प्रयोग किए जाने वाले सूत्रों को ध्यान रखे तो गणित का प्रश्न आसानी से हल किए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा विषय है जिसमें आसानी से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते है। छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए समझकर गहन अध्ययन की आवश्यकता है। छात्रों को प्रश्न हल करते समय गणित के सूत्रों को अवश्य ध्यान में रखना चाहिए। सूत्रों के ज्ञान की कमी के कारण प्रश्न हल करने में अधिकांशत गलती होती है। प्रश्न सही हल न होने पर अंक प्रतिशत गिर जाता है। इसलिए छात्रों को गणित के प्रश्न बार- बार हल करके देखते रहना चाहिए तथा बिंदुवार प्रश्नों को हल करना चाहिए।
हिंदी विषय को समझकर रुचिकर ढंग से करें अध्ययन
मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद जैन इंटर कालेज की हिंदी शिक्षिका रजनी जैन का कहना है कि विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ाई करें। नियमिति पढ़ाई उच्च अंक दिलाने के साथ विषय में विशेष योग्यता दिलाने में सहायक है। बोर्ड में हमारी प्रथम परीक्षा हिंदी विषय की है। हिंदी विषय को रुचिकर ढंग से समझकर पढे़ं। मात्राओं की शुद्धि व स्वच्छ पठनीय लेख के लिए विशेष ध्यान दें। विषय सामग्री को समझकर पढें। लिखकर अभ्यास अवश्य करें। परीक्षा में छोडे़ गए तीस प्रतिशत पाठ्यक्रम को छोड़कर तैयारी करें। हिंदी व्याकरण विशेष रूप से तैयार करें। दीर्घ उत्तरीय प्रश्न व निबंध लिखते समय कुटेशन का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
उत्तर लिखते हुए शीर्षक स्पष्ट लिखे हो। अतिलघु व बहुविकल्पीय प्रश्न अधिक से अधिक संख्या में तैयार करें। लेखक व कवि के जीवन परिचय भाषा शैली व रचनाओं के प्रयोग के साथ लिखे। गध व पद्य के पाठ का नाम व लेखक कवि अच्छी तरह तैयार करें। प्रश्नों के उत्तर प्रभावी व सटीक भाषा में लिखे। संस्कृत के कठिन शब्दों के अर्थ याद करें। गत वर्षों के प्रश्न पत्र अवश्य तैयार करने है। प्रश्न पत्र का पैटन अवश्य समझ ले। अंक विभाजन भी समझें।

खतौली के कुंद कुंद जैन की हिन्दी शिक्षिका रजनी जैन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR