ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी और सायरन लगवाएं
खतौली। बड़ा बाजार में सराफ व्यापारियों की बैठक लेते हुए इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने कहा कि सभी सराफ अपनी सुरक्षा को दुकानों में सीसीटीवी और सायरन लगवाने को कहा। इसके अलावा सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस भी बनवाएं। संदिग्ध लोगों को देखते ही तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।
जानसठ में रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को लूट लिया था, जिसको लेकर जनपद की पुलिस सराफ व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गई है। मंगलवार को बड़ा बाजार में इंस्पेक्टर ने सराफ व्यापारियों की बैठक ली। बैठक में इंस्पेक्टर सराफ व्यापारियों से कहा कि जिन ज्वेलरी शॉप में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है, वे सराफ अपनी दुकानों में कैमरे तुरंत लगवा लें। बाजार में घूमने वालों पर भी संदिग्ध नजर रखें। अपनी सुरक्षा को लेकर दुकानों में सायरन लगवा लें और अपने को असुरक्षित महसूस करने पर तुरंत सायरन बजा दें, जिससे अन्य सराफ व्यापारी भी सतर्क हो जाए और बचाव के लिए तुरंत दौड़ पड़े।