फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Generations will be decorated with sports university, name will shine: Balyan

खेल यूनिवर्सिटी से संवर जाएंगी पीढिय़ां, चमकेगा नाम : बालियान

Sun, 02 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Generations will be decorated with sports university, name will shine: Balyan
खेल यूनिवर्सिटी से संवर जाएंगी पीढ़ियां, चमकेगा नाम : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सलावा खेल यूनिवर्सिटी से वर्तमान युवाओं और आने वाली पीढ़ियों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव होगा। खेलों में युवा करियर बनाएंगे और प्रतिभाओं को चमकने का मौका मिलेगा।
शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने सलावा जनसभा के लिए जिले के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात की। भाजपा कार्यालय और खतौली में तैयारियों की समीक्षा की। देर रात डॉ. बालियान खेड़ी राजपूतान में बनाए गए हेलिपैड और सलावा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेल यूनिवर्सिटी से पश्चिमी यूपी का नाम पूरी दुनिया में चमकेगा। खेलों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सूबे के लोगों के लिए यह एतिहासिक सौगात है।
विज्ञापन

किसानों को भाजपा ने दिया पूरा सम्मान : अमित राठी
मुजफ्फरनगर। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि भाजपा ने किसानों और मजदूरों को पूरा सम्मान दिया है। प्रत्येक वर्ग के हित में सरकार ने योजनाएं चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलावा में होने वाली रैली के लिए राठी ने मीरापुर क्षेत्र के धीराहेड़ा, मलपुरा, अलीपुर तिस्सा, शुक्रताल, रामराज खार, पुट्ठी, टिकौला, लालपुर रहड़वा और हुसैनपुर बहादरपुर में जनसंपर्क किया। खादर क्षेत्र में उन्होंने कई बैठक कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सचिव ठाकुर, संदीप चौधरी, कोकिल काकरान, भूपेंद्र चौहान, कृष्णपाल चौहान, चंद्रपाल चौधरी मौजूद रहे।
किसान भाजपा की नीतियों से खुश : नितिन मलिक
मुजफ्फरनगर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक ने कहा कि किसान भाजपा की नीतियों से खुश है। यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलावा रैली के लिए मलिक ने बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव का दौरा कर किसानों से मुलाकात की। मलिक ने शाहपुर, बुढ़ाना, सिसौली में आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा ने प्रत्येक वर्ग के लिए नीति बनाई है। महिलाएं भाजपा सरकार में सुरक्षित और सशक्त हुई हैं। धर्मवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, नितिन बालियान, हरपाल, शक्ति सिंह और नत्थू सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो

चरथावल से शुरू किया महिला संपर्क अभियान
चरथावल। एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने कसबे से महिला संपर्क अभियान कार्यशाला की शुरूआत की। उन्होंने भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों को गिनाया। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य सपना विजय कश्यप ने कहा कि यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं कार्यशाला में शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed