{"_id":"5e1f5e718ebc3e4b294d1b39","slug":"general-became-the-coach-of-nauchandi-muzaffarnagar-news-mrt4640106117","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौचंदी का एसी टू टियर कोच बना जनरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौचंदी का एसी टू टियर कोच बना जनरल
विज्ञापन
नौचंदी का एसी कोच बना जनरल
मुजफ्फरनगर। देहरादून तक चलने वाली कई ट्रेनों के रद्द होने के कारण नौचंदी एक्सप्रेस पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। हालात ये है कि नौचंदी का एसी टू टियर कोच जनरल कोच बन गया है। बीते डेढ़ माह से इस कोच में तमाम यात्री सवार होकर मेरठ तक सफर कर रहे हैं। एसी द्वितीय श्रेणी में आरक्षण कराने वाले यात्री परेशान हैं। अभी हालात सुधरने की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि नौ फरवरी तक इस मार्ग से देहरादून तक चलने वाली कई ट्रेन रद्द रहेगी।
देहरादून में यार्ड में काम होने केे कारण बीते 22 नवंबर से देहरादून-बांद्रा, अहमदबाद मेल समेत देहरादून जाने वाली 11 ट्रेन रद्द है। शाम को बांद्रा और अहमदाबाद मेल से यात्री मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जाते थे। अब दोनों ट्रेनों का संचालन मेरठ से होता है। इस कारण शाम को मेरठ की ओर जाने वाली नौचंदी लिंक एक्सप्रेस पर ही तमाम यात्रियों का भार बढ़ गया है। ट्रेन में एक जनरल बोगी, एस-1 और एस-2 के दो स्लीपर आरक्षित कोच, एक द्वितीय श्रेणी आरक्षित कोच और एक बोगी महिलाओं व दिव्यांग की होती है। यहां से यात्रियों की अधिक भीड़ के कारण बीते डेढ़ माह से नौचंदी का एसी टू टियर कोच जनरल कोच बन गया है। क्योंकि तमाम यात्री इस कोच में सवार होते हैं। आरक्षण कराने वाले यात्री परेशानी झेलते हैं। उनको अपनी सीट तक नहीं मिल पाती। टिकट चेकर, जीआरपी, आरपीएफ के अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाते। क्योंकि इस कोच में अधिकांश दैनिक यात्री और पुलिसकर्मी होते हैं, जो कि मेरठ जाकर ब्रांदा एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस पकड़ते हैं।
इन्होंने कहा..
- शाम को कई ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों का भार नौचंदी पर बढ़ गया है। नतीजतन यात्री अधिक और कोच कम होने के कारण यात्री एसी टू टियर कोच में भी सवार होते हैं। बीते डेढ़ माह से यह एससी कोच जनरल कोच बन गया है।
विज्ञापन
- विपिन कुमार त्यागी
- स्टेशन अधीक्षक, मुजफ्फरनगर