फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gaurav Baliyan won silver in Bulgaria, happiness prevailed in Soram

बुल्गारिया में गौरव बालियान ने जीता रजत, सोरम में छाई खुशी

Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Baliyan won silver in Bulgaria, happiness prevailed in Soram
बुल्गारिया में आयोजित प्रतियोगिता में भारत के विजेता पहलवान । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। गांव सोरम निवासी होनहार अंतरराष्ट्रीय पहलवान गौरव बालियान ने बुल्गारिया में आयोजित रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में रजत पदक हासिल किया है । पहलवान की इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है। गौरव के अलावा रविंद्र दहिया ने रजत और दीपक पूनिया ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

सोरम में स्थित टारगेट ओलंपिक एकेडमी के कोच निर्दोष बालियान ने बताया कि एकेडमी का होनहार पहलवान गौरव बालियान यूरोप के देश बुल्गारिया में इसी वर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल व एशियाड खेलो में भाग लेने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन

पहलवान ने बुल्गारिया में आयोजित तीन दिवसीय रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पछाड़ कर रजत पदक हासिल किया है । उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्रतियोगिता में भारत के ही अंतरराष्ट्रीय पहलवान रविंद्र दहिया ने भी रजत व दीपक पूनिया ने कांस्य पदक हासिल किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में यूएसए , रूस , बेलारूस , कजाकिस्तान , तुर्किस्तान आदि देशों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया । कोच ने बताया कि होनहार पहलवान तुर्किस्तान में आयोजित प्रतियोगिता में भी भाग लेगा । होनहार अंतरराष्ट्रीय पहलवान की इस उपलब्धि से गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed