फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage will not be dumped after 11 o'clock in Davaghars

डलावघरों में 11 बजे के बाद कूड़ा डाला तो लगेगा जुर्माना

Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Garbage will not be dumped after 11 o'clock in Davaghars
डलावघरों में 11 बजे के बाद नहीं डलेगा कूड़ा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में व्यवस्था सुधार के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह की सख्ती का असर नजर आने लगा है। डीएम द्वारा पालिका प्रशासन के कामकाज की निगरानी के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी की पहली ही बैठक के बाद पालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था में बदलाव किया है। शहरी सफाई व्यवस्था के लिए कूड़ा डलावघरों पर 11 बजे के बाद कूड़ा उठाने पर पाबंदी लगा दिया गया है। साथ ही 11 बजे के बाद कूड़ा डालने पर प्रतिबंध के साथ ही जुर्माना लगाए जाने की व्यवस्था की गई है।
ईओ हेमराज सिंह ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक को आदेश जारी करते हुए शहरी क्षेत्र में कूड़ा उठान के लिए चार रूट तय कर दिए हैं। पालिका ईओ ने अपनेे आदेश में कहा है कि शहर के निरीक्षण में यह पाया गया है कि शहर के डलावघरों पर निर्धारित समयानुसार कूडे़ के उठान का कार्य सुचारु रूप से नहीं हो रहा है। पालिका के पास चार जेसीबी है। इस कारण नगर क्षेत्र में सफाई के लिए सुचारु व्यवस्था में कूड़ा डलावघरों से इन जेसीबी के माध्यम से कूड़ा उठाने के लिए चार रूट तय कर दिए गए हैं। इनमें पहला रूट जानसठ रोड, रजवाहा रोड, भोपा अड्डा व भोपा पुल के नीचे से होते हुए के कूड़ा डलावघरों का बनाया गया है।
विज्ञापन

दूसरे रूट में सरकूलर रोड होते हुए जिलाधिकारी आवास, तहसील के सामने, निरीक्षण भवन के आगे, नगर पालिका कॉलोनी के समाने के डलावघर के कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। इसी प्रकार तीसरे रूट में आर्यसमाज रोड से होते हुए सिटी सेंटर, पोस्ट आफिस, भगत सिंह रोड व ईदगाह के डलावघर के कूडे़ का निस्तारण तथा चौथे रूट में रामलीला टिल्ला से होते हुए लद्घावाला, जिला अस्पताल, रामपुरी गेट व सरवट गेट के डलावघर के कूडे़ का निस्तारण कराया जाएगा। ईओ हेमराज सिंह के मुताबिक इन निर्धारित रूटों पर जेसीबी से प्रतिदिन प्रात: 11बजे तक डलावघरों से कूडा उठान की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक डलावघरों पर एक फ्लैक्सी लगवाकर यह प्रचार करेंगे कि 11 बजे के बाद किसी भी डलावघर पर कूड़ा डाला जाना प्रतिबंधित है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed