फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Garbage collected in the city will be disposed of in five months

पांच माह में हो जाएगा शहर में एकत्र कूड़े का निस्तारण

Sun, 01 May 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Garbage collected in the city will be disposed of in five months
कूडा निस्तारण प्लांट का शुभारंभ करते केद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कूडा निस्तारण प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पांच माह में यहां लगे कूडे़ के ढेर समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 46 में नगर पालिका का समस्त कूड़ा कई वर्षों से एकत्र हो रहा है। इस समय यहां दो लाख 25 हजार मीट्रिक टन कूड़ा एकत्र है। नगर पालिका ने कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी मेसर्स एनवायरमेंट टेकनो को दी है। कूड़ा निस्तारण के कार्य का केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालिया ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर कूड़ा नहीं होना चाहिए और न ही कूड़ा किसी स्थान पर एकत्र होना चाहिए। कूडे़ का साथ के साथ निस्तारण होना चाहिए। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने समस्त कूडे़ के ढेर पांच माह में समाप्त करने की बात कही है। कूड़ा निस्तारण से आम जनता को दुर्गंध से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ हेमराज ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के लिए दो हायवा, दो जेसीबी, चार ट्रोमल मशीन, दो पोर्कलेन मशीन लगाए गए है। कूड़े के ढेर को तीन भागों में अलग किया जाएगा। मिट्टी को भराव के कार्य में प्रयोग किया जाएगा। गिट्टी को कंस्ट्रक्शन, प्लास्टिक, कपड़े आदि को पावर प्लांट में दिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार, कर अधीक्षक आरडी पोरवाल, सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक अमित कुमार मौजूद रहे। सभासद रोहित तायल, नवशाद कुरैशी, पवन चौधरी, अन्नू कुरैशी, सरफराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन नहीं रही मौजूद
पालिका के इस कार्यक्रम में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल शामिल नहीं रही। उनका कार्यक्रम में नहीं रहना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed