फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganpati Bappa will be seated in homes

घरों में विराजमान होंगे गणपति बाप्पा

Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa will be seated in homes
नगर के गणपतिधाम मंदिर में गणेश जन्मोत्सव पर मूर्ति की श्रृंगार करते पुरोहित। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घरों में विराजमान होंगे गणपति बप्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विघ्न हरने के लिए शुक्रवार यानि आज घरों में गणपति महाराज पधारेंगे। गणेश जन्मोत्सव की तैयारियों पूरी कर ली गई है। शहर में दो स्थानों पर बड़े आयोजन होंगे। बृहस्पतिवार को बाजार में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी हुई। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी।
भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी शुक्रवार को मनाई जाएगी। विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश घरों और मंडपों में विराजमान होंगे। आगामी एक सप्ताह तक गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालु इसकी तैयारी में कई दिनों से लगे हैं। बृहस्पतिवार को बाजार में गणपति बप्पा की प्रतिमाओं की खरीदारी हुई। डेढ़ सौ रुपये से लेकर डेढ़ हजार तक की प्रतिमाओं की बिक्री हुई। गणपति महोत्सव को लेकर शहर में दो बड़े आयोजन होंगे।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा भवन में 17 सितंबर तक गणेश जन्मोत्सव चलेगा। पंडित राज भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार सुबह विधि विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। रोजाना पूजा अर्चना के साथ गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजेेंगे। नई मंडी के गणपति खाटू श्याम मंदिर धाम में भी गणेश महोत्सव पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भीमसेन कंसल ने बताया कि 18 सितंबर तक गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे प्रतिमाओं की स्थापना होगी। रोजाना सुबह आठ बजे और शाम सात बजे दैनिक पूजा अर्चना की जाएगी। इस बार शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। इसके अलावा नई मंडी के जय मां शक्ति मंदिर में भी श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा। गांधीनगर स्थित विष्णुलोक में भी गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। सराफा बाजार में रहने वाले महाराष्ट्र के कारीगिरों द्वारा भी गणेश जन्मोत्सव भव्य रुप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमाओं का निर्माण किया
मुजफ्फरनगर। द्वारिकापुरी निवासी मूर्तिकार आलोक कुमार ने बताया कि गत वर्ष कोरोना के कारण काम नहीं हुआ था। इस बार गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया है। बेटे मोहित और विशाल के साथ उन्होंने पांच फुट तक की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया है।

नगर में गणेश जन्मोत्सव पर मूर्ति की खरीददारी करते श्रद्वालु।

नगर में गणेश जन्मोत्सव पर मूर्ति की खरीददारी करते श्रद्वालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed