फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganja worth Rs 25 lakhs recovered from Odisha in a car with fake number plate

Muzaffarnagar News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उड़ीसा से कार में लाया 25 लाख रुपये का गांजा बरामद

Sat, 13 Sep 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 25 lakhs recovered from Odisha in a car with fake number plate
मुजफ्फरनगर। गांजा की तस्करी करने वाले अपराधी पुलिस को धोखा देने के लिए रोजाना नए तरीके अपना रहे हैं। गांजा तस्कर मीरापुर थाने में पकड़ी हुई खड़ी सेंट्रो कार की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उड़ीसा से 25 लाख रुपये का गांजा ले आए। कार पर पूर्व में पकड़ी कार के जैसा ही रंग किया गया था। गांजा कार की खिड़की, फर्श, बोनट, हेडलाइट में छिपा कर लाया गया था। एक आरोपी पकड़ा गया जबकि उसका साथी भाग गया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मीरापुर पुलिस ने पांच दिन पहले एक सेंट्रो कार को पकड़ा था। कार मेें उड़ीसा से 68 किलो गांजा लाया गया था। कार सवार एक आरोपी रमेश पकड़ा था जबकि पानीपत निवासी उसका साथी संजय भाग गया था। पकड़ी गई कार पर जो नंबर प्लेट लगी थी, उसी नंबर वाली फर्जी नंबर प्लेट लगी एक और सेंट्रो कार को शुक्रवार को मीरापुर पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

इस कार से 67.400 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये है। यह गांजा पहले के ही तरह छिपा कर उड़ीसा से लाया गया था। शुक्रवार को कार में सवार बुढ़ाना के गांव मंदवाड़ा निवासी योगेंद्र को पकड़ा गया। उसका साथी पानीपत निवासी प्रमोद भाग गया। पुलिस ने योगेंद्र के चाचा रमेश को पांच दिन पहलेे पकड़ा था। पहली कार के मीरापुर थाने में खड़ी होने का फायदा उठा कर दूसरी कार पर उसकी नंबर प्लेट लगाकर गांजा लाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बार गिरफ्तार आरोपी एक ही गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह हरियाणा, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि जनपदों में गांजा सप्लाई करता है। यह लोग पुरानी कार को खरीद कर अपने नाम नहीं कराते। इस गिरोह के वांछित दो आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। प्रेसवार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed