फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ganja worth Rs 25 lakh recovered, one smuggler arrested

Muzaffarnagar News: 25 लाख रुपये का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 25 lakh recovered, one smuggler arrested
मुजफ्फरनगर। थाना मीरापुर पुलिस ने उड़ीसा से खरीदकर लाए 25 लाख रुपये कीमत का 68 किलो गांजा बरामद किया है। दो तस्कर सेंट्रो कार में गांजा बेचने जा रहे थे। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी भाग गया। दोनों आरोपी काफी समय से इस धंधे में लगे हुए थे।
विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि मीरापुर पुलिस ने डिगडेरा के जंगल के पास चेकिंग के दौरान कार सवार एक गांजा तस्कर को पकड़ा। उसका साथी भाग निकला। कार से 68 किलो गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपी पानीपत के थाना किला के कुटेनी रोड दलबीर नगर का निवासी रमेश है। उसका साथी पानीपत की विद्या नंद कॉलोनी वार्ड 12 निवासी संजय भाग गया था। गिरफ्तार रमेश के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। यह दोनों मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत आदि स्थानों पर गांजा सप्लाई करते है। दोनों आरोपी यहां गांजा बेचने आए थे। मीरापुर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार का इनाम देने की घोषणा की है।प्रेसवार्ता में सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह व एसओ मीरापुर बबलू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


जेल में हुई थी मुलाकात
गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि बरामद कार उसके साथी संजय के नाम है। वह दोनों काफी समय से गांजा सप्लाई का काम कर रहे है। वह उड़ीसा से चार हजार रुपये किलो गांजा लाकर दस हजार रुपये किलो तक बेचते हैं। उनसे खरीदने वाले लोग लगभग 25 हजार रुपये किलो तक गांजा बेचते हैं। उसे 2015 में शाहपुर पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा था।पानीपत पुलिस ने भी गांजा बरामदगी में पकड़कर जेल भेजा था। वहां उसकी मुलाकात उसके साथी संजय से हुई थी। वह कुछ दिन पहले ही जेल से आया था। पुलिस इस गिरोह के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोनट, खिड़की, फर्श में छिपाकर लाते थे गांजा
एसपी देहात ने बताया कि आरोपी तस्कर कार के बोनट, खिड़की, फर्श व अन्य स्थानों पर छिपाकर गांजा के एक किलो, आधा किलो, 500 व 250 ग्राम के पैकेट बनाकर लाते थे। कार को सीज किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed